क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत प्रखंड कोचस के पंचायत नौवा, नखर एवं चितांव का पुलिस संबंधित कार्य थाना-दिनारा से होता है;2. क्या यह बात सही है कि उपर्युक्त तीनों पंचायतों का राजस्व, विकास एवं ग्रामीणों से संबंधित अधिकांश कार्य प्रखंड कोचस से होता है और नखर एवं नौवाँ कोचस थाना के नजदीक है, जबकि दिनारा थाना दूर है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त पंचायत के गाँवों को कोचस थाना से जोड़ने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नही तो क्यों ?