क्या मंत्री,गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिलान्तर्गत 202, राजपुर विधानसभा, प्रखंड - इटाढ़ी के पंचायत कुकुढ़ा में लगभग 14 गांव अवस्थित है और उक्त प्रखंड अंतर्गत पंचायत कुकुढ़ा के 10 कि०मी० के अंतराल पर इटाढ़ी थाना अवस्थित है ;2. क्या यह बात सही है कि थाना अंतर्गत ग्राम के ग्रामीणों को विभिन्न कार्य हेतु 10 कि०मी० की दूरी तय कर इटाढ़ी थाना आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार कुकुढ़ा पटेल चौक स्थित पुलिस चौकी स्थापित करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक,नहीं तो क्यों?