क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मधेपुरा जिलान्तर्गत परमानंदपुर थाना एवं मठाही ओ० पी० का अपना भवन नहीं है और न ही कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों के लिये आवासीय भवन है, यदि हाँ तो सरकार कबतक थाना के लिये भवन एवं कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के लिये आवासीय भवन बनाने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?