क्या मंत्री,खेल विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि खेल विभाग,बिहार सरकार के अधिसूचना ज्ञापांक 1657,दिनांक 24.10.2024 के आलोक में बिहार के सभी जिलों में खेलों को विकसित किये जाने के उद्देश्य से मल्टीजिम,ओपन जिम एवं चिन्हित खेलों हेतु एकरूपता के आधार पर आवश्यक खेल उपकरणों का क्रय हेतु राशि उपलब्ध कराये जाने की योजना है;2.क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के जाले प्रखण्ड के अहिल्यास्थान एवं जिला अतिथि गृह,दरभंगा में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है एवं मल्टीजिम उपकरण अधिष्ठापन आवंटन के आलोक में संयुक्त सचिव,खेल विभाग,के द्वारा दिनांक 23.12.2024 को ज्ञापांक 2335 के माध्यम से जिला पदाधिकारी,दरभंगा से पत्र के द्वारा सुस्पष्ट प्रस्ताव उपलब्ध कराने हेतु कहा गया है;3.यदि उपर्युक्त खण्डो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार वर्णित दोनों स्थानों पर मल्टीजिम उपकरण अधिष्ठापन कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक,नही, तो क्यों?