क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-(1) क्या यह बात सही है कि पटना जिला अन्तर्गत पुनपुन प्रखंड के पंचायत अकौना के ग्राम चान्देडीह के वार्ड न0 11 में प्राथमिक विद्यालय चान्देडीह है,(2)क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय का भवन जर्जर अवस्था में है, जिससे अप्रिय घटना होने की संभावना बनी रहती है;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त विद्यालय के भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?