क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत दरौंदा प्रखंड के उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज हडसर धनौती एवं गुंजेश्वरी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज रूकुन्दीपुर के विद्यालय परिसर का चहारदीवारी नहीं होने से नशेड़ियों एवं आवारा पशुओं का जमघट लगा रहता है, जिससे छात्र-छात्राओं को परेशनी होती है; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त वर्णित विद्यालयों के परिसर के चहारदीवारी का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?