क्या मंत्री, खेल विभाग यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत प्रखण्ड चकाई एवं प्रखंड सोनो में आउटडोर स्टेडियम की स्थापना आज तक नहीं हो पायी है, जिससे युवाओं खासकर छात्राओं को खेल कूद में काफी परेशानी हो रही है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक युवाओं एवं छात्र-छात्राओं के हित में उक्त वर्णित प्रखंडों में आउटडोर स्टेडियम का निर्माण कराने का विचार रखती है नहीं, तो क्यों ?