क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के राजपुर प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत-राजपुर के ग्राम-राजपुर में उत्कृष्ट खेल मैदान अवस्थित नहीं है, जिससे ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा बाधित होती है एवं युवाओं को पुलिस आदि की शारीरिक दक्षता की तैयारी प्रभावित होती हैं; यदि हाँ, तो सरकार कबतक राजपुर ग्राम के राजपुर उच्च विद्यालय के समीप खेल मैदान का निर्माण कराने का विचार रखती हैै, नहीं, तो क्यों ?