क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- क्या यह बात सही है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर के पत्रांक 2647, दिनांक 21.11.2024 द्वारा प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड को मध्य विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय का भवन खबड़ा में बनाए जाने हेतु जमीन दी गई, परंतु अभी तक निगम द्वारा मध्य विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय के भवनों का निर्माण नहीं किया गया है, यदि हां तो सरकार कब तक खबड़ा में मध्य विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय के भवनों का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?