क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला अंतर्गत जाले प्रखंड के +2 श्री राम जी प्रिया उच्च विद्यालय, जोगियारा, +2 ठाकुर बिंदेश्वरी शर्मा उच्च विद्यालय, ब्रह्मपुर के विद्यालय भवन अत्यंत पुराने एवं जर्जर अवस्था में हैं, जिनकी छत, दीवारें एवं कक्षाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है तथा कभी भी गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएँ अध्ययनरत हैं, किंतु सुरक्षित, पर्याप्त एवं उपयोगी कक्षाओं के अभाव में पठन–पाठन कार्य बाधित हो रहा है, विशेषकर वर्षा ऋतु में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है ;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त विद्यालयों में नए भवनों का निर्माण कराने का विचार रखती है,हाँ तो कब तक,नहीं, तो क्यों ?