क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला अन्तर्गत टिकारी विधानसभा के कोंच प्रखण्ड स्थित ऐतिहासिक काबरगढ़ खेल मैदान स्टेडियम बनाए जाने हेतु सारी अहर्ताएं पूरी करता है;2 क्या यह बात सही है कि टिकारी अनुमण्डल से जिला मुख्यालय अत्यधिक दूर स्थित रहने के कारण खिलाड़ियों को आवागमन हेतु काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार प्रखण्ड कोंच के काबरगढ़ खेल मैदान में एक आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?