क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है , कि सारण जिलाअंतर्गत छपरा में स्थित राजेन्द्र कॉलेजियर + 2 विद्यालय का वर्ष-1940 ई0 में स्थापना हुई थी, जो अब जर्जर हो गया है एवं कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है।2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय में लगभग 1800 से अधिक छात्र-छात्राओं का 10 कमरे के जर्जर भवन में पठन-पाठन हो रहा है लेकिन छात्र-छात्राओं के अनुरूप कमरा कक्ष काफी कम है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त विद्यालय का जीर्णोद्वार एवं 20 अतिरिक्त कमरा कक्ष का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?