Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1149Starred Question Listed

बहाली कराना

श्री देवेशकान्त सिंह (111) (गोरेयाकोठी) शिक्षा विभाग 17 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि शिक्षा विभाग बिहार में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के अनुरूप व्यापक सुधार कर रहा है,जिसमें राज्य के प्राथमिक एवं राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में गुणात्मक सुधार देखे जा रहे हैं;2. क्या यह बात सही है कि राज्य के लगभग 43,000 प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1 से 5)  एवं 29,000 राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालयों ( कक्षा 1 से 8) में कार्यालय सहायक और परिचारी नहीं होने के कारण शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है;3.  यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है,तो क्या सरकार राज्य के सभी प्राथमिक विद्यालयों एवं राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में कार्यालय सहायक और परिचारी की बहाली करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
17 फरवरी 2026
Member
श्री देवेशकान्त सिंह (111) (गोरेयाकोठी)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
DEVESH KANT SINGH (111)
DEVESH KANT SINGH (111)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Goreyakothi - Siwan (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
08 Aug 1968
Address
Village Post Gorekoti, District Siwan, Bihar, 841411