क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के सुरसंड प्रखंड के मरहा नदी ग्राम- मुजेलिया, परसा, शंकरपुर एवं अन्य ग्राम के बीच से होकर निकलती हैं। जिसमें गाद जमने के कारण जल बिखराव से हजारों एकड़ भूमि जल-जमाव से प्रभावित रहती है जिससे कृषकों को परेशानी होती है, यदि हां, तो सरकार कबतक उक्त नदी का उड़ाही कर तटबंधक का निर्माण कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?