क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करोगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिलान्तर्गत प्रखण्ड हथुआ के ग्राम पंचायत राज मछागर लच्छी राम चवर से निकलने वाली लब्दा नदी जो कि सिवान जिला के प्रखण्ड नौतन के ग्राम मराछी के समीप सोना नदी में मिलती है, जिसमें पूर्ण रूप से गाद एवं सिलटेशन भरा पड़ा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त नदी की उड़ाही नहीं होने से प्रत्येक वर्ष एक लाख एकड फसल सिंचाई कार्य से वंचित हो जाता है;3. यदि उपर्युक्त खड़ों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त नदी का उड़ाही कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?