क्या मंत्री , ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के अररिया प्रखण्ड के बांसबाड़ी पंचायत अन्तर्गत अंधरा धार में पुल नहीं रहने के कारण लोगों को अररिया प्रखण्ड एवं जिला मुख्यालय से सम्पर्क टूट गया है, यदि हाँ तो सरकार उक्त वर्णित स्थान में पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?