क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि1. क्या यह बात सही है कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा NABARD योजना के अंतर्गत दरभंगा जिला के कार्य प्रमंडल दरभंगा-2 अंतर्गत मस्सा पंचायत में खिरोई नदी पर 42 मीटर पुल के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी जिसका निविदा हो चुकी थी;2. क्या यह बात सही है कि उपर्युक्त पुल के निर्माण हेतु पुनरीक्षित प्राक्कलन के निमित्त कार्यपालक अभियंता, कार्य प्रमंडल दरभंगा–2 के पत्र संख्या–1932, दिनांक 15.09.2025 तथा अधीक्षण अभियंता,कार्य अंचल दरभंगा के पत्र संख्या1026, दिनांक16.09.2025 द्वारा उक्त पुल योजना को Fore Close करने का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है;3.यदि उपर्युक्त खण्डो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त एक्ररारनामा को रद्द करते हुए पुनरीक्षित प्राक्कलन तैयार कर बनवाने के साथ-साथ कार्य में विलम्ब करने वाले सम्बंधित पदाधिकारियों पर करवाई करने का विचार रखती है, हाँ ,तो कब नही, तो क्यों?