क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि :-1. क्या यह बात सही है कि महाराजगंज कार्यप्रमंडल अन्तर्गत लकड़ी नवीगंज प्रखंड के उज्जैना हाईस्कूल से तेलिया प्राईमरी स्कूल (मोबाईल सर्वे आईडी-97008) एवं उज्जैना पी एम जी एस वाई रोड से कपड़ीपुर यादवटोला (मोबाईल सर्वे आईडी 97076) तक जाने वाली कच्ची सड़क विगत वर्षो से गड्ढ़े में तब्दील हो गयी है, जिसके कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएँ होती रहती है, आमजनो को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार उक्त प्रखंड के दोनो सड़को को कबतक पक्कीकरण कराने का विचार रखती है, नही, तो क्यों ?