क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि : -(1) क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिलान्तर्गत प्रखंड मझौलिया के पंचायत रमपुरवा महनवा, हरपुर गढ़वा एवं सेमरा बरवाघाट शिकरहना नदी के समीप बसा हुआ है;(2) क्या यह बात सही है कि उक्त पंचायतों में बाढ़ के समय नदी के कटाव एवं ग्रामीणों का घर एवं मध्य विद्यालय, बथना में नदी का पानी आ जाता हैं, जिससे जानमाल का खतरा बना रहता है;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त वर्णित पंचायतो में बाढ़ से सुरक्षा प्रदान कराने का विचार रखती हैं, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?