क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत तरैया विधान सभा क्षेत्र के पंचायत राज भवन महमदपुर (पानापुर) एवं पंचायत सरकार भवन रामचौड़ा (इसुआपुर) सहित पुरे जिला में प्रायः पंचायत सरकार भवन कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण उपयोग नहीं किये जा रहे है, जिसके कारण आमजनों को अपने कार्यो के संपादन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है; यदि हाँ, तो सरकार पंचायत भवनों को उपयोग में लाने हेतु कब तक कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?