स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 29.11.2025 को प्रकाशित ‘‘डुमरिया गंडक पर बना पुल जर्जर, नये का निर्माण दो दशक से अधूरा’’ शीर्षक को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि बिहार में ईस्ट-वेस्ट काॅरिडोर को जोड़ने वाला गोपालगंज के डुमरिया में गंडक नदी पर 1974 में बना पुल जर्जर हो गया है एवं कभी भी भीषण दुर्घटना का कारण बन सकता है;2.क्या यह बात सही है कि डुमरिया में गंडक पुल के समानान्तर नया पुल बनाने हेतु 2022 में पांचवीं बार 167 करोड़ की लागत से निविदा हुई थी, परन्तु काम अब तक अधूरा है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार दोषी एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?