क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला के डगरूआ प्रखंड अन्तर्गत चांपी पंचायत के चांपी गांव एवं अधकैली पंचायत के टरिया-पिपरा गाँव में दर्जनों कृषि उपभोक्ता रहने के बावजूद भी विद्युत आपूर्ति नहीं की गई है, जिससे किसानों को सिंचाई करने में काफी कठिनाई होती है,यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त गाँव में कृषि कार्य हेतु विद्युत आपूर्ति करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?