क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिलांतर्गत प्रखण्ड कुचायकोट के पंचायत पुरखास के सारण मुख्य नहर के बिन्दु 5 पर अब तक पुल का निर्माण नहीं होने से किसानों एवं आमजनों को आवागमन करने में परेशानी होती हैं, यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित स्थान पर कबतक पुल का निर्माण कराने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों ?