क्या मंत्री , ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के अररिया प्रखण्ड के चिकनी पंचायत अन्तर्गत शेरशाहबादी टोला वार्ड नं0-04 में मो0 वाजुद्वीन के घर के पास कोशी धार में पुल नहीं रहने के कारण लोगों को अररिया प्रखण्ड एवं जिला मुख्यालय से सम्पर्क टूट गया है; यदि हाँ तो सरकार वर्णित स्थान में पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?