Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1391Starred Question Listed

सड़क का  निर्माण कार्य

श्री जिवेश कुमार (87) (जाले) ग्रामीण कार्य विभाग 18 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल दरभंगा–2 के अधीन वित्तीय वर्ष 2015–16 में  (MMGSY) के अंतर्गत जाले प्रखंड में PWD सहनी पासी टोल से चंद्रदीपा मोड़ टोल तक सड़क निर्माण की स्वीकृति  प्रदान की गई थी ?2. क्या यह भी सही है कि उक्त स्वीकृति के आलोक में सड़क निर्माण हेतु निविदा आमंत्रित की गई थी तथा संबंधित संवेदक द्वारा एकरारनामा भी निष्पादित कर लिया गया था, इसके बावजूद सड़क का निर्माण कार्य आज तक अधूरा है ,जबकी मुख्य अभियंता–6 द्वारा पत्रांक–396, दिनांक 10.03.2025 के माध्यम से नोडल पदाधिकारी, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से पुनरीक्षित प्राक्कलन राशि का तकनीकी अनुमोदन प्रदान करने का अनुरोध किया गया है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त सड़क का पुनरीक्षित प्राक्कलन तैयार कर नए सिरे से अविलंब निर्माण कार्य प्रारंभ कराने, तथा कार्य में अत्यधिक विलंब एवं लापरवाही के लिए दोषी सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं संवेदक के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने का विचार रखती है, यदि हाँ तो कब ,नही तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
18 फरवरी 2026
Member
श्री जिवेश कुमार (87) (जाले)
Department
ग्रामीण कार्य
Ministry
ग्रामीण कार्य विभाग
MLA Profile
JIBESH KUMAR (87)
JIBESH KUMAR (87)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Jale - Darbhanga (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
25 Jul 1973
Address
AT/PO - Chandauna, PS- Jale, District- Darbhanga, Pin - 847303