Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1384Starred Question Listed

नहर में पानी पहुंचाना

श्रीमती शालिनी मिश्रा (15) (केसरिया) जल संसाधन विभाग 18 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री,जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि गंडक नदी से वाल्मीकि नगर से निकलने वाली गंडक नहर पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया विधान सभा क्षेत्र होकर गुजरती है,2. क्या यह बात सही है कि कई जगह बंद हो जाने और सिल्ट जम जाने के कारण केसरिया विधान सभा क्षेत्र तक नहर में पानी नहीं पहुंच पा रहा है जिसके कारण सिंचाई कार्य बाधित है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार गंडक नहर प्रणाली को दुरुस्त कर केसरिया विधान सभा क्षेत्र  के खेतों तक नहर में पानी पहुंचाने की कार्रवाई करने का विचार रखती है, हाँ  तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
18 फरवरी 2026
Member
श्रीमती शालिनी मिश्रा (15) (केसरिया)
Department
जल संसाधन
Ministry
जल संसाधन विभाग
MLA Profile
SHALINI MISHRA (15)
SHALINI MISHRA (15)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Kesaria - East Champaran (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
22 Nov 1973
Address
Vill. and Thana-Medan Sirsia, Anchal and Thana-Kalyanpur, District-East Champaran (Motihari), 845426