क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज एवं सिवान जिला में बहने वाली दाहा नदी के तल सफाई, जीर्णोधार एवं दोनों किनारों पर बाँध निर्माण से सम्बंधित 112 करोड़ का डीपीआर दो वर्ष पूर्व मुख्यालय को स्वीकृति हेतु भेजा गया था, जो आज तक लंबित है;2. क्या यह बात सही है की नदी की सफाई एवं जीर्णोधार नहीं होने से बरसात के दिनों में नदी तथा नदी के तटीय क्षेत्रो में बाढ़ जैसी स्थिती हो जाती है, जिससे गोपालगंज एवं सिवान जिले के 06 से अधिक प्रखंडो में व्यापक फसल क्षति होता है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त नदी का तल सफाई, जीर्णोधार एवं दोनों किनारों पर बाँध का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक. नही तो क्यों?