क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिलान्तर्गत प्रखंड चनपटिया के पंचायत उत्तरी घोंघा के ग्राम- गहवा टोला एवं नावका टोला के समीप नदी में बाढ़ आने के कारण सैकड़ों घर बाढ़ में विलय हो जाते हैं; यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त वर्णित स्थान को बाढ़ से सुरक्षा हेतु बोल्डर पिचिंग कराने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों?