क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिलान्तर्गत पिपरा एवं किशनपुर प्रखंड में शवदाह गृह नहीं है, जबकि सरकारी भूमि उपलब्ध है;2. क्या यह बात सही है कि शवदाह गृह नहीं रहने के कारण हिन्दु वर्ग के लोगों को शव की अंत्येष्ठी कार्य करने में काफी कठिनाई होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त दोनों प्रखड़ो में शवदाह गृह निर्माण कराने का वियार रखती है, नहीं, तो क्यों?