क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह सही है कि पटना जिलांतर्गत पालीगंज प्रखंड के दहिया पंचायत के गौसगंज गांव में लुआई नदी के किनारे स्थित कब्रिस्तान, जरखा पंचायत में पुनपुन नदी किनारे समदा गाँव तथा चिक्सी पंचायत में पुनपुन नदी किनारे स्थित चिक्सी नटटोला और देवरिया गाँव और दुल्हिन बाजार प्रखंड के डुमरी गाँव में स्कूल के पास पुनपुन नदी से बाढ़ एवं बरसात में तेजी से भूमि का कटाव हो रहा है जिससे ग्रामीणों की जान माल का नुकसान होता रहता है, यदि हां, तो सरकार कबतक उक्त स्थानों पर कटाव रोधक कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?