Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1320Starred Question Listed

दोषी पर कार्रवाई

श्री जितेंद्र कुमार (171) (अस्थावाँ) ग्रामीण कार्य विभाग 18 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नालंदा जिलान्तर्गत  कार्य प्रमण्डल बिहार शरीफ, नालन्दा का कार्य  गोपालगंज-84/428 बिहार के संवेदक को  टेंडर आईडी-2025 आरडब्लूडी 143364 आवंटित किया गया  है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त संवेदक द्वारा पूर्व में प्राप्त बीड आईडी-624821 (वित्तीय 2021-22) एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 कार्य प्रमण्डल मधेपुरा का टेंडर में संलग्न कागजात सही नहीं थे ;3. क्या यह बात सही है कि उक्त संवेदक द्वारा कार्य प्रमण्डल मधेपुरा में मुख्यमंत्री  सेतु योजना के टेंडर आईडी-140554 के निविदा में जाली  प्रमाण-पत्र  दिया गया, फलत : विभाग द्वारा संवेदक को काली सूची में  दिनांक-30.08.2025 के पेपर में प्रकाशित कराया गया था;4. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो उक्त  संवेदक को टेंडर आईडी-2025 आरडब्लूडी 143364 कार्य प्रमण्डल बिहार शरीफ, नालन्दा का कार्य आवंटन करने का क्या औचित्य है?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
18 फरवरी 2026
Member
श्री जितेंद्र कुमार (171) (अस्थावाँ)
Department
ग्रामीण कार्य
Ministry
ग्रामीण कार्य विभाग
MLA Profile
JITENDRA KUMAR (171)
JITENDRA KUMAR (171)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Asthawan - Nalanda (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Uthrathu Ka Tola Dharampur, Post-Uthrathu Bind, District-Nalanda, Bihar, Pin-803107