क्या मंत्री,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि राज्य के सभी जिलों में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है ;2. क्या यह बात सही है कि अतिक्रमण मुक्त अभियान से छोटे-छोटे वेंडर,सब्जी दुकानदारों, का रोजगार प्रभावित होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है ;3. क्या यह बात सही है कि सड़क किनारे नालो /नहरों पर झुगी - झोपड़ी बनाकर रहने वाले भूमिहीनों को अतिक्रमण मुक्त अभियान से आवास की समस्या उत्पन हो गई है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है,तो क्या सरकार भूमिहीनों को बसेरा- 2 अभियान के तहत भूमिहीनों को बसाने तथा वेंडरों एवं छोटे-छोटे दुकानदारों को व्यवसाय करने हेतु समुचित स्थान उपलब्ध कराने का विचार रखती है,हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?