क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड के पिरवाँ व दक्षिणी उमंगा पंचायत जो पहाड़ी क्षेत्र है, में नल-जल का कार्य अधूरा है, जो कार्य हुआ भी है उसकी गुणवत्ता निम्न स्तर की है, जिससे नियमित जलापूर्ति नहीं हो पाती है, यदि हाँ, तो सरकार इसकी जाँच कराकर दोषी पर कार्रवाई करते हुए नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?