क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के आंजन पंचायत में महिला +2 विद्यालय नहीं होने से गरीब छात्राओं को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है तथा उनकी पढ़ाई बीच में छूट जा रही है; यदि हाँ तो क्या सरकार औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के आंजन पंचायत में कब तक महिला +2 विद्यालय खोलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?