क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के रफीगंज और मदनपुर जैसे बड़े प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालय नहीं होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को 30-40 कि0मी0 दूर औरंगाबाद या गयाजी जाना पड़ता है, जिससे छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा में बाधा उत्पन्न होती है, यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त दोनों प्रखण्डों में कब तक राजकीय डिग्री महाविद्यालय की स्थापना का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?