क्या मंत्री, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय में पशु चिकित्सालय अवस्थित है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल में लैब टेक्नीशियन, कॉल अटेंड हेतु वाहन, वैक्सीनेशन हेतु सरकारी कर्मी का घोर अभाव है तथा एक पशु चिकित्सक ही पदस्थापित हैं जिससे पशुपालकों को इलाज एवं अन्य जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त अस्पताल में संसाधन की कमी को दूर करते हुये अतिरिक्त पशु चिकित्सा पदाधिकारी की पदस्थापना करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?