क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला अंतर्गत सुरसंड विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद जनकपुर (पुपरी) और नगर पंचायत सुरसंड में सम्राट अशोक भवन नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती है; यदि हाँ, तो सरकार भूमि अधिग्रहण कर उक्त स्थान पर कब तक सम्राट अशोक भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?