क्या मंत्री कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला के पूर्णिया विधान सभा क्षेत्र में ईस्ट ब्लाॅक अंतर्गत सब्जी की खेती बहुतायत होती है जहाँ सब्जी उत्पादन करने वाले किसान कोल्ड स्टोरेज के अभाव में अपने उत्पादन को औने-पौने दामों में असमय बेचने को विवश हैं, जिससे उन्हें आर्थिक क्षति होती है, यदि हाँ तो सरकार किसानों के हित में पूर्णिया ईस्ट ब्लाॅक में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?