क्या मंत्री, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत प्रखंड चकाई के पंचायत पेटारपहड़ी एवं पंचायत फरियताडीह में मत्स्य पालन हेतु तालाब नहीं रहने से वहाँ के अनु0 जाति एवं अनु0 जनजाति के किसानों को जीविकोपार्जन में कठिनाई हो रही है,यदि हाँ, तो सरकार कब तक किसानों के हित में उक्त दोनों वर्णित पंचायत में मत्स्य पालन हेतु तालाबों का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं हो क्यों ?