क्या मंत्री,सहकारिता विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1.क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिलान्तर्गत किसानों से धान खरीद का लक्ष्य वर्ष 2025-26 में 54,767MT के विरुद्ध जनवरी 2026 तक मात्र 29,781MT धान ही ख़रीदा गया है साथ ही यही अनुपात पूरे बिहार का भी है,जिससे किसानों को औने-पौने दाम पर बाजार में धान बेचना पड़ रहा है;2. क्या यह बात सही है कि विभाग द्वारा लक्ष्य के 60% कैश क्रेडिट पैक्स को उपलब्ध कराने हेतु सहकारी बैंको को निदेश है, परन्तु गोपालगंज सहकारी बैंक द्वारा एकमुश्त 60% कैश क्रेडिट नहीं दिया गया है;यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है,तो सरकार कब तक धान खरीद में बाधक बनने वाले को चिन्हित कर कारवाई करते हुए शत प्रतिशत धान खरीद कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?