क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के रफीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2020-21 में विभाग द्वारा तीन जोन में विभक्त करते हुए जोन-1, जोन-2 एवं जोन-3 के माध्यम से 16 वार्डों में जलापूर्ति हेतु निविदा प्रक्रिया के पश्चात कार्य प्रारंभ करने का आदेश दिया गया था;2. क्या यह बात सही है कि जोन-1 एवं जोन-2 के तहत आने वाले वार्डों में प्रावधानित कार्य में से अधिकांश कार्य लगभग पूर्ण हो चुके है, परन्तु जोन-3 के अन्तर्गत आने वाले कुल 8 वार्डों में जलापूर्ति कार्य वर्तमान समय तक प्रारंभ नहीं हो सका है;यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक जलापूर्ति हेतु जोन-3 के प्रावधानिक कार्यों को कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?