क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिला के सरमेरा प्रखण्ड के प्रणावाँ गाँव में प्रत्येक दो वर्षो पर लगने वाले मेला ‘‘महतो साहेब’’ को राज्य सरकार द्वारा राजकीय मेला घोषित किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि महतो साहेब का मेला राजकीय मेला घोषित होने के बाबजूद मूलभूत सुविधाओं से वंचित है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार राजकीय मेला के मापदण्डों के अनुकूल सभी सुविधाएँ महतो साहेब मेला को उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?