Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1601Starred Question Listed

कोल्ड स्टोरेज निर्माण कराना

श्री त्रिविक्रम नारायण सिंह (223) (औरंगाबाद ) कृषि विभाग 19 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला मुख्यालय विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आलू, सब्जी, फल एवं अन्य नाशवान कृषि उत्पादों की पैदावार होती है और सरकार की एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत स्ट्रॉबेरी उत्पादन के लिए उक्त जिला का चयन किया गया है, जिसे यहां के किसान बड़े पैमाने पर उत्पादन करते हैं,2. क्या यह बात सही है कि पर्याप्त सरकारी कोल्ड स्टोरेज एवं कोल्ड स्टोरेज में भंडारण सुविधा के अभाव में किसानों को अपनी उपज कम दामों पर बेचने को मजबूर होना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक क्षति होती है ;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक किसानों के हित में फल एवं सब्जी उत्पादन को प्रोत्साहन/बढ़ावा देने हेतु औरंगाबाद में आधुनिक कोल्ड स्टोरेज का निर्माण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
19 फरवरी 2026
Member
श्री त्रिविक्रम नारायण सिंह (223) (औरंगाबाद )
Department
कृषि
Ministry
कृषि विभाग
MLA Profile
TRIVIKRAM NARAYAN SINGH (223)
TRIVIKRAM NARAYAN SINGH (223)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Aurangabad - Aurangabad (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village.Po.-Jamuhar, Thana-Dehri Muf. District-Rohtas