क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह सही है कि औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र में कृषि फीडरों में अपर्याप्त बिजली आपूर्ति से सिंचाई बाधित है, तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के खंभे (Poles) सही जगहों पर न होकर खेतों/वृक्षों के बीच या असुरक्षित स्थानों पर खड़े हैं जिससे बार बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है, तथा गुणवत्तापूर्ण विद्युत पोल एवं कम क्षमता के ट्रांसफार्मर के कारण लगातार लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या बनी रहती है, यदि हाँ, तो क्या सरकार किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु, खंभों को तकनीकी रूप से सही व सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने तथा उच्च गुणवत्तायुक्त नए ट्रांसफार्मर व जर्जर तारों को बदलने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों ?