Back to Legislative Questions Repository
Q.No 618Starred Question Listed

तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं पार्क जैसी सुविधायें उपलब्ध  कराना

श्री त्रिविक्रम नारायण सिंह (223) (औरंगाबाद ) पर्यटन विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला ऐतिहासिक सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ के लिए प्रसिद्ध है तथा औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भरथौली, बाकन, रानी तालाब (देव), सतवत एवं पातालगंगा स्थानीय आस्था, सामाजिक उपयोग एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, जहाँ कार्तिक एवं चैती छठ के अवसर पर हजारों श्रद्धालु आते हैं, परन्तु समुचित रख-रखाव, सौंदर्यीकरण एवं बुनियादी सुविधाओं के अभाव में श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयाँ  होती है, यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त तालाबों के सौंदर्यीकरण, पक्के छठ घाट, चेंजिंग रूम, पथ-प्रकाश, पेयजल, शौचालय एवं पार्क जैसी सुविधायें उपलब्ध  कराने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
श्री त्रिविक्रम नारायण सिंह (223) (औरंगाबाद )
Department
पर्यटन
Ministry
पर्यटन विभाग
MLA Profile
TRIVIKRAM NARAYAN SINGH (223)
TRIVIKRAM NARAYAN SINGH (223)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Aurangabad - Aurangabad (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village.Po.-Jamuhar, Thana-Dehri Muf. District-Rohtas