क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद–भदवा पथ के रजोई मोड़ से बराही पथ (भाया दोसमा) रेलवे फ्रेट कॉरिडोर (DFCCIL) के भारी वाहनों के परिचालन से यह सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है; यदि हाँ, तो सरकार 'Polluter Pays Principle' के तहत DFCCIL से समन्वय कर इस पथ की प्रशासनिक/वित्तीय स्वीकृति देते हुए पुनर्निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है,नहीं, तो क्यों?