क्या मंत्री,डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डेरामारी में एक नए प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय की स्थापना की गई है तथा वहाँ अधिकारियों की पदस्थापना भी हो चुकी है;2. क्या यह बात सही है कि वर्तमान में यह चिकित्सालय,पंचायत भवन में अस्थायी रूप से संचालित हो रहा है तथा ग्राम पंचायत द्वारा मौजा मोहरमारी में भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध करा दी गई है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक उक्त आवंटित भूमि पर पशु चिकित्सालय के भवन का निर्माण कार्य शुरू कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?