क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के मनसाही प्रखण्ड अन्तर्गत चित्तौड़िया पंचायत के सभी वार्ड में नल जल योजना अन्तर्गत जल की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे आम जनता को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है यदि हाँ, तो सरकार कबतक नल जल योजनान्तर्गत जल आपूर्ति का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?