क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला केे मनसाही प्रखण्ड अन्तर्गत चित्तौड़िया पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बीच चित्तौड़िया और प्राथमिक विद्यालय, गुमटी टोला किसान चौक की चहारदीवारी नहीं हैं ; यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त विद्यालयों के चहारदीवारी निर्माण का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?