क्या मंत्री, खान एवं भूतत्त्व विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के मनिहारी प्रखण्ड के कांटाकोश और नगर पंचायत के पास से गंगानदी के किनारे से प्रतिदिन मिट्टी का अवैध उत्खनन कर ट्रकों से ढोया जा रहा है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक इस अवैध खनन को रोकने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने का विचार रखती है,नहीं, तो क्यों?